Featured post

एक अपील

up के कन्नौज में एक दर्दनाक हादसा छात्रों को बस ने कुचला, 7 की मौत

अभी अभी up के कन्नौज में आगरा लखनऊ पर रोडवेज ने 9 स्कूल के बच्चों को कुचल दिया जिस में से 9 की मौके पर ही मौत होगयी।

 यूपी के कन्नौज में आगरा लखनऊ-एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस ने नौ छात्रों को कुचल दिया। छह छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाते हुए एक और छात्र की मौत हो गई। दो छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। कन्नौज के थाना तालग्राम में यह हादसा हुआ है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक छात्रों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों के परिजनों को 50 हजार रुपये की राशि देने का एलान किया है। घटना के बाद मौके से रोडवेज बस चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। संतकबीर नगर से बीटीसी के छात्रों से भरी बस टूर पर हरिद्वार जा रही थी। बीच रास्ते में बस का डीजल खत्म हो गया और गाड़ी बंद हो गई। ड्राइवर ने डीजल खत्म होने की बात कह हाथ खड़े कर दिए। परेशान छात्रों ने तय किया कि एक दूसरी टूर बस से डीजल निकाल कर बंद पड़ी गाड़ी में डाला जाए और बस स्टार्ट कराई जाए।

छात्र एक दूसरी टूर बस से डीजल निकाल कर बंद पड़ी बस में डाल रहे थे, तभी एक रोडवेज बस वहां से गुजरी और नौ छात्रों को कुचलते हुए निकल गई। सात छात्रों की मौत हो गई है, जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस बस ने छात्रों को टक्कर मारी, उसका रंग लाल बताया जा रहा है। यह घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुई है।

हादसे में मरने वाले छात्र

1 विजय कुमार पुत्र हीरालाल टीचर
2.महेश कुमार गुप्ता पुत्र कृष्णमुरारी गुप्ता मेहदावल रोड मोतीनगर खलीलाबाद
3.अभय प्रताप सिंह पुत्र देवेन्द्र कुमार सिंह थवाई पार खलीलाबाद
4.मिथिलेश कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद नकटा,घनघटा संतकबीरनगर
5.विशाल कुमार पुत्र प्रकाश चन्द्र सहजनवा गोरखपुर
6.जितेंद्र कुमार यादव पुत्र यशवंत यादव चकिया भीटी रावत, गोरखपुर
7.सतीश पुत्र रामफेर जगदीशपुर शुकलियान संतकबीरनगर

उत्तराखंड दर्शन

Comments