Featured post

एक अपील

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज मिल सकती है आपको राहत

उत्तराखंड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक चल रही है. इस बैठक में पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों को लेकर चर्चा होगी. मीटिंग के बाद आम आदमी को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत की खबर मिल सकती है. बता दें कि कर्नाटक चुनाव के खत्‍म होने के बाद से ही पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इस मामले पर विपक्ष भी सरकार को घेरने में जुटा है. इस वजह से सरकार लगातार बैकफुट पर नजर आ रही है. आज हो रही कैबिनेट मीटिंग में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर फैसला लिया जा सकता है.।
आम जनता को काफ़ी मुस्किलो का सामना कर ना पड़ रहा हैं।।

गौरतलब है कि बुधवार को पेट्रोल की कीमतों में 30 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, डीजल की बात करें, तो इसमें 26 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. इंडियन ऑयल कंपनी के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 77.17 रुपये का मिल रहा है. वहीं, मुंबई की बात करें तो यहां आपको 84.99 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं. अन्य मेट्रो शहरों की बात करें, तो कोलकाता में 79.83 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है. चेन्नई में इसके लिए आपको 80.11 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं.


डीजल भी रिकॉर्ड स्तर पर बना हुआ है. दिल्ली में एक लीटर डीजल 68.34 रुपये पर पहुंच गया है. मुंबई में यह 72.76 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. कोलकाता में 70.89 और चेन्नई में इसके लिए आपको 72.14 रुपये प्रति लीटर चुकाना पड़ रहा है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) और पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के साथ बैठक करेंगे. माना जा रहा है कि इस बैठक से आम आदमी को राहत की खबर मिल सकती है. यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा शास‍ित राज्य वैट में कटौती कर आम आदमी को राहत दे सकते हैं।
उत्तराखंड दर्शन

Comments

  1. We are with PM Modi wo jo b karenge desh k हित main krenge.

    ReplyDelete
  2. देश के हित मे नही पार्टी के हित में विधायक निधि दुगुनी कर दी क्या देश का ठेका देश की जनता के जेब में से ले रखा हैं।

    ReplyDelete

Post a Comment