Featured post

एक अपील

Uttarakhand CM RAMESH POKHRIYAL NISHAK


 उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी श्रेयशी निशंक ने शनिवार को विधिवत रूप से सेना में बतौर कैप्टन आर्मी मेडिकल कोर में ज्वाइन किया। श्रेयशी अब मिलिट्री अस्पताल रुड़की में अपनी सेवाएं देंगी।
मिलिट्री हास्पिटल सभागार में आयोजित एक समारोह में उनके पिता निशंक और सेना के अधिकारियों ने श्रेयशी को स्टार लगाकर कैप्टन के रूप में सम्मानित किया। इस मौके पर श्रेयशी ने कहा कि वह अपने पिता के लिखे गीतों को गुनगुनाते हुई बढ़ी हुई।
 
इन्हीं गीतों ने उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित भी किया। सांसद निशंक ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर नाज है। समारोह में ब्रिगेडियर एसके कटारिया और सांसद निशंक ने उन्हें स्टार लगाकर सम्मानित किया। श्रेयशी ने जौलीग्रांट (ऋषिकेश) से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वह पढ़ाई करने अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय मॉरिशस गई।
बेटी के सेना ज्वाइन करने पर डॉ. निशंक का कहना है कि, मुझे गर्व हो रहा है कि हमारे परिवार से मेरी बेटी पहली सैन्य अफसर बनी है। कहा कि, उनकी इच्छा थी कि परिवार से कोई सेना में होना चाहिए। मेरी बेटी ने यह इच्छा पूरी कर दी है। कहा कि बेटी श्रेयशी बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन करीब दो साल पहले उसने सेना में जाने की ठान ली। कहा कि, मुझे बेहद खुशी हो रही है कि अब श्रेयशी सेना में अपनी सेवाएं देकर देश सेवा करेगी
जो हमारे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात हैं ।।
ऎसे ही उपडेट के लिए पड़ते रहिये उत्तराखंड दरसन
और हमारे
youtube channel ko subcbribe kare
Dhanywaad


Comments