Featured post

एक अपील

उत्तराखंड में आयुष्मान भारत योजना



नमस्कार दोस्तों
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत तभी बन सकता है जब सब स्वस्थ रहो निरोग हो!!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य के 5 लाख 37 हजार परिवारों को पांच लाख का निशुल्क बीमा दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने राज्य के पात्र परिवारों का चयन कर सूची राज्य को भेज दी है। 30 अप्रैल को सभी गांवों में पात्र परिवारों का ब्योरा सार्वजनिक किया जाएगा।
केंद्र द्वारा राज्य सरकार को भेजी गई सूची में बीपीएल के साथ ही एपीएल के भी कई परिवारों को शामिल किया गया है। इस सूची का आधार केंद्र सरकार का सोसियो इकोनॉमिक डेटा है। सूत्रों ने बताया कि इस श्रेणी में एससी, एसटी व सामान्य श्रेणी के गरीब परिवार शामिल हैं। परिवार में कमाने वाले सदस्य नहीं होने, पक्का मकान नहीं होने जैसे आधार पर परिवारों का चयन किया है।
अन्य परिवारों के बीमा कवर पर अंतिम निर्णय नहीं
सरकार राज्य के सभी 22 लाख परिवारों को पांच लाख तक का निशुल्क बीमा कवर देने पर विचार कर रही है। लेकिन यह प्रीमियम की राशि पर तय करेगा। राज्य के 12 लाख परिवारों को एमएसबीवाई के तहत पौने दो लाख का इलाज दिया जा रहा है। जबकिअन्य परिवार अभी बीमा कवर से बाहर हैं। अब सभी परिवारों को पांच लाख तक का बीमा देने पर विचार चल रहा है लेकिन राज्य की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है।
15 अगस्त से शुरू होगी योजना
आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख का निशुल्क इलाज 15 अगस्त से दिया जाएगा। इस योजना के तहत पूरे देश के अस्पताल आएंगे और मरीज देश में कहीं भी अपना इलाज करा सकेंगे। केंद्र के साथ ही राज्य सरकार भी योजना को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है और 15 अगस्त तक ये सभी तैयारियां पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।
परिवारों का चयन सूची भेज दी गई
स्वास्थ्य सचिव नितेश झा ने बताया कि केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत परिवारों का चयन कर सूची भेज दी है। 30 अप्रैल को सभी गांवों में पात्र परिवारों की जानकारी दी जाएगी। शेष परिवारों के लिए दी जाने वाली बीमा राशि को लेकर जल्द निर्णय लिया जाएगा
दोस्तों आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो लाइक और शेयर कीजिए

Comments