Featured post

एक अपील

तीन साल बाद होगी समूह ‘ग’ श्रेणी के इन खाली पदों के लिए लिखित परीक्षा

उत्तराखंड दर्शन


समूह ‘ग’ श्रेणी के विभिन्न विभागों में रिक्त 85 पदों की लिखित परीक्षा तीन साल बाद आयोजित होने जा रही है।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से इन पदों की परीक्षा 22 व 29 अप्रैल को ली जाएगी। इसमें दो हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देेंगे। शनिवार को आयोग ने वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
चयन आयोग ने वर्ष 2015 से लेकर 2017 में विभिन्न विभागों के अधियाचन पर पुस्तकालयाध्यक्ष, सहायक लाइब्रेरियन, पुस्तकालय लिपिक के 73 पद और फोटोग्राफर, टीवी टेक्नीशियन, कनिष्ठ कैमरामैन, फोटोग्राफर (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) के 12 रिक्त पदों की विज्ञप्ति जारी की। लेकिन, आयोग इन पदों की परीक्षा आयोजित नहीं कर पाया। अब चयन आयोग ने लिखित परीक्षा निर्धारित की है।
22 व 29 अप्रैल को देहरादून में दो सेंटरों पर परीक्षा कराई जाएगी। 22 अप्रैल को प्रथम पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक पुस्तकालयाध्यक्ष, सहायक लाइब्रेरियन की परीक्षा होगी। इसी दिन दूसरी पाली में 2 से 4 बजे तक पुस्तकालय लिपिक पद की परीक्षा ली जाएगी।
29 अप्रैल को तीन पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित होगी। जिसमें प्रथम पाली सुबह 9 से 11 बजे तक फोटोग्राफर व कैमरामैन, द्वितीय पाली में 12 से 2 बजे तक कनिष्ठ कैमरामैन, टीवी टेक्नीशियन और तृतीय पाली में 3 से 5 बजे तक फोटोग्राफर (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) पद की परीक्षा होगी। आयोग ने अपनी
वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र अपलोड कर दिया है।
सभी परीक्षाओं में भाग ले सकते हैं अभ्यर्थी
चयन आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी ने बताया कि अभ्यर्थी सभी पदों की लिखित परीक्षा में भाग ले सकते हैं। पुस्तकालयाध्यक्ष, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष पदों के लिए स्नातक व डी. लिब और पुस्तकालय लिपिक के लिए शैक्षणिक अर्हता इंटरमीडिएट पुस्तकालय विज्ञान व एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा निर्धारित है। परीक्षा ग्राफिक एरा व डीडी कालेज में होगी!
About in English
The written exam for vacancies of 85 posts in various departments of Group 'C' category is going to be held after three years.
The examination of these posts will be taken on behalf of Subordinate Services Selection Commission on April 22 and 29. In this, more than two thousand candidates will be given the test. On Saturday, the Commission has issued the candidates for the candidates on the website.
The Election Commission issued a release of 12 posts of Librarian, Librarian, 73 posts of library clerk and photographer, TV technician, junior cameraman and photographer (Law Science Laboratory) on the principle of various departments from 2015 to 2017. But, The Commission was unable to organize the examination of these posts. The Election Commission has now fixed the written examination.
On April 22 and 29, two centers will be held in Dehradun. On April 22, the first shift will be the examination of the library head, assistant librarian from 10 to 12 in the morning. On that day, in the second shift, the examination of the library clerk took place from 2 am to 4 pm Will go.
The written test will be conducted in three shifts on April 29. In which the first shift will be held from 9 am to 11 pm Photographer and cameraman, from 2nd to 2 pm in junior cameraman, TV technician and 3rd shift in photographer (methodology from 3 am to 5 pm) Laboratory) examination. The Commission has uploaded the admission letters of the candidates on their website www.sssc.uk.gov.in.
Candidates can participate in all examinations
Selection Commission secretary Santosh Bhadoni said that the candidates can take part in the written examination of all the posts. Bachelor's degree for the post of Assistant librarian, and academic qualification intermediate library science and one-year computer diploma are scheduled for D.Lib and Library clerk. Examination Graphic Era and DD will be in College
उत्तराखंड दर्शन

Comments